BREAKING-नदी के पास 03 शव दिखाई देने की सूचना पर SDRF ने कड़ी मशक्कत के बाद 1 महिला का शव किया बरामद।।

ख़बर शेयर करें -

एस.डी.आर.एफ ने सोंग नदी से किया शव बरामद

आज शुक्रवार को कोतवाली डोईवाला से सूचना प्राप्त हुई कि लालतप्पड़ चौकी क्षेत्र में नदी के पास 03 शव दिखाई दे रहे हैं।एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में सनसनी: नवीन गल्ला मंडी में युवक-युवती की बेरहमी से हत्या!

उक्त सूचना पर सेनानायक SDRF मणिकांत मिश्रा द्वारा तत्काल वाहिनी मुख्यालय,जॉलीग्रांट से अलर्ट टीम को रवाना करने हेतु निर्देशित किया गया।

SDRFअलर्ट टीम, Hc त्रिभुवन सिंह के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची लालतप्पड़ क्षेत्र से सर्च ऑपरेशन शुरू कर नदी के कई किलोमीटर तक सर्चिंग की गई।

यह भी पढ़ें 👉  शहीद पिता की मिली एजेंसी से शुरू हुआ विवाद, तिब्बती मार्केट में खत्म हुई जिंदगी

सर्चिंग के दौरान टीम ने छिद्दरवाला क्षेत्र में सोंग नदी से एक महिला के शव को बरामद कर जिला पुलिस(थाना रायवाला) के सुपुर्द किया गया। अभी शव की शिनाख्त नही हो पाई है।

Ad_RCHMCT