पुलिस महकमे में फिर फेरबदल: कई थानेदार और उपनिरीक्षकों के बदले दायित्व

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में पुलिस महकमे में तबादलों का सिलसिला जारी है। कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने और क्षेत्रीय प्रशासन को मजबूत करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने बड़ा फेरबदल किया है। इस दिशा में निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील को ‘ग्लोबल डेस्टिनेशन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दिए 8 हजार हेक्टेयर क्षेत्र का मास्टर व जोनल प्लान बनाने के निर्देश

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक कमल मोहन भंडारी को हाई कोर्ट सेल से कोतवाली कलियर तैनात किया गया है। उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार को कोतवाली कलियर से थानाध्यक्ष पथरी बनाया गया है। उपनिरीक्षक मनोज नौटियाल को थानाध्यक्ष पथरी से पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है। वहीं उपनिरीक्षक यशवीर, जो पहले SSI पथरी थे, अब प्रभारी चौकी भिक्कमपुर, लक्सर के पद पर तैनात होंगे। उपनिरीक्षक लोकपाल परमार को प्रभारी चौकी भिक्कमपुर से पुलिस लाइन भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब के विरुद्ध मुखानी पुलिस की कार्यवाही 55 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन तबादलों का उद्देश्य क्षेत्रीय पुलिस पदाधिकारियों की दक्षता का बेहतर उपयोग करना और कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाना है।

Ad_RCHMCT