घर से नमाज पढ़ने गए युवक की निर्मम हत्या, खोजबीन में मिला शव

ख़बर शेयर करें -

रूड़की। यहां युवक की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। लक्सर के गांव में मामूली विवाद के बाद कुछ लोगों ने युवक की पीटकर हत्या कर दी। युवक दोपहर की नमाज पढ़ने मस्जिद जा रहा था। देर शाम तलाश करने पर उसका शव एक नई बन रही इमारत से बरामद हुआ।  

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली को लेकर अलर्ट मोड पर अग्निशमन विभाग: हल्द्वानी में 2 स्थानों पर हुई मॉक ड्रिल, परखा गया क्विक रिस्पॉन्स और फायर हाइड्रेंट

जानकारी के अनुसार लक्सर के मखियाली खुर्द गांव निवासी हलीम का बेटा शादाब शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अलविदा जुमे की नमाज पढ़ने लंढौरा मस्जिद जाने की बात कह कर घर से निकला था। देर शाम तक उसके नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई।

यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा के रैकूना में भीषण अग्निकांड: वेदप्रकाश का आशियाना जलकर राख, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मौके पर पहुंचकर बंधाया ढांढस

उन्होंने तलाश की तो कुछ युवकों ने बताया कि शादाब और गांव के कुछ युवकों में हाथापाई हुई थी। जहां शादाब की लड़ाई हुई थी, उसके आस पास परिजनों ने तलाश की। इस दौरान एक नई बन रही इमारत में शादाब का शव फूस से ढका मिला। लक्सर कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

Ad_RCHMCT