उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में मौसम में बदलाव: हल्की बारिश की संभावना

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में सोमवार को मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कानून व्यवस्था के लिए बड़ा फेरबदल, SSP ने बदले कई थाना-चौकी प्रभारी

पर्वतीय क्षेत्रों में होने वाली बारिश से मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अक्टूबर में अभी तक दिन के अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान भी सामान्य है, लेकिन पर्वतीय इलाकों में आज बारिश के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आग और त्रासदी: भीषण आग में एक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

इसका असर मैदानी इलाकों के तापमान पर भी पड़ेगा, जिसके चलते रात को ठंड बढ़ सकती है। हालांकि, मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

Ad_RCHMCT