मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल के समापन समारोह में किया प्रतिभाग।।

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल के समापन समारोह में किया प्रतिभाग।।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारे साहित्यकार एवं बुद्धिजीवी समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं, वे हमारे ब्रांड एंबेसडर हैं।

उन्होंने कहा कि हम सभी के सहयोग से उत्तराखंड को अग्रणी राज्य बनाएंगे, पर्यटन क्षेत्र में भी देश में राज्य को पहचान दिलाएंगे। युवाओं को अपनी परंपराओं से जोड़ने का हमारा प्रयास है।

यह भी पढ़ें 👉  एम.पी. हिन्दू इंटर कॉलेज रामनगर के दो विद्यार्थियों का राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव जग जाहिर है। उनके कुशल मार्गदर्शन में विकास की दृष्टि से प्रदेश के आने वाले 5 साल स्वर्णिम वर्ष होंगे।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखण्ड का दशक बताया है। राज्य को विकास की दृष्टि से राजत जयन्ती वर्ष में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिये हम प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार “विकल्प रहित संकल्प“ के ध्येय वाक्य पर काम कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: सिंचाई विभाग की जमीन से हटाया अवैध कब्जा

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड आंदोलन पर आधारित वरुण गुप्ता की फिल्म “तिराहा” का पोस्टर का भी विमोचन किया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक श्री सोनू निगम ने भी अपनी प्रस्तुति दी।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्वतखोरी का पर्दाफाश, खंड शिक्षा अधिकारी और प्रधानाध्यापक गिरफ्तार

इस अवसर पर सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष, प्रसिद्ध लेखक व कवि प्रसून जोशी तथा फिल्म निर्माता निर्देशक अली अब्बास जफर ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

Ad_RCHMCT