रामनगर मे डंपर विवाद से भड़की कहासुनी, फायरिंग की झूठी सूचना देकर फँसा शिकायतकर्ता

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal ramnagar-मंगलवार को शिकायतकर्ता आरिफ पुत्र मोहम्मद रमजानी निवासी गूलरघट्टी, रामनगर जिला नैनीताल के द्वारा थाना हाजा आकर सूचना दी गई कि टीपी नगर में अब्दुल सालिम व उसके लड़कों ने आकर फायरिंग कर दी है ।

यह भी पढ़ें 👉   दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, बैंक के हेड कैशियर की मौत

उक्त सूचना की जांच के क्रम में पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पूछताछ व सीसीटीवी फुटेज आदि चेक किए गए तो फायरिंग जैसी किसी घटना का होना प्रकाश में नहीं आया. जांच में आया कि शिकायतकर्ता द्वारा अ० सालिम को बेचे गए डंपर के टायरों को एक्सचेंज करने को लेकर एवं उसके टैक्स को आरटीओ ऑफिस

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस को बड़ी सफलता: मुठभेड़ में तोड़ा अवैध हथियारों का नेटवर्क

रामनगर में अपडेट कराने को लेकर  कहा-सुनी हो गई थी. शिकायतकर्ता आरिफ उपरोक्त द्वारा पुलिस को झूठी- फायरिंग की सूचना देने के कारण पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गई ।

Ad_RCHMCT