रामनगर में 38 वर्षीय व्यक्ति ने उठाया आत्मघाती कदम

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal रामनगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जस्सागांजा निवासी राम सिंह आयु 38 पुत्र चन्द्र सिंह ने रविवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों मे अपने कमरे में पंखे से सलवार के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण

परिजनों और पड़ोसियों के अनुसार मृतक राम सिंह की अपनी पत्नी गीता से पिछले कई दिनों से लगातार अनबन चल रही थी। विवाद की मुख्य वजह राम सिंह का शराब पीना बताया जा रहा है। 30 नवंबर को दोनों के बीच फिर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद नाराज गीता अपने भाई के पास लुधियाना चली गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

परिजनों ने जब कमरे का दरवाजा खोला तो राम सिंह पंखे से लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा भरवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आत्महत्या के सही कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया पारिवारिक कलह ही आत्महत्या की वजह मानी जा रही है। । ग्राम जस्सा गांजा में इस घटना से मातम पसरा हुआ है।

Ad_RCHMCT