विधायक पर धमकी का आरोप—ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। जिसमें ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर पर कांग्रेस कार्यकर्ता जितेंद्र चौधरी को धमकाने का आरोप लगा है। मामले ने पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है। आरोप है कि विधायक ने फोन पर धमकाते हुए वार्ता की, जिसकी एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक हादसा: उत्तराखंड के चार युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

सुभाषनगर निवासी जितेंद्र चौधरी ने ज्वालापुर कोतवाली में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि 25 जनवरी की शाम सीतापुर से स्कूटी पर अपने घर आ रहे थे, तभी विधायक की कार उनके विपरीत दिशा से गुजर रही थी। आरोप है कि कार गुजरने के बाद विधायक ने कॉल कर धमकी दी। चौधरी का कहना है कि विधायक उनसे पहले से राजनीतिक रंजिश रखते आए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया बैडमिंटन क्लब की स्मारिका “प्रयास बेहतर कल के लिए” का विमोचन

वायरल ऑडियो में विधायक की आवाज में कथित तौर पर कहा जा रहा है, “दिन खराब आ रहे हैं क्या, मुझे घूरकर देख रहा है।” पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद बाजार चौकी प्रभारी को मामले की जांच सौंपी है। कोतवाली के अधिकारी फिलहाल मामले पर अनभिज्ञता जता रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडः मुख्यमंत्री ने 63 सफाई निरीक्षकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

वहीं, विधायक रवि बहादुर ने अपने पक्ष में कहा कि शिकायतकर्ता का इतिहास सभी जानते हैं और पुलिस रिकॉर्ड में भी दर्ज है। उन्होंने आरोप को पूरी तरह निराधार करार दिया।

Ad_RCHMCT