जमीन कब्जे की जांच बनी खूनी झड़प, गोलीकांड से इलाके में मचा हड़कंप

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में बुधवार को दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र के पंजनहेड़ी गांव में जमीन विवाद को लेकर उस समय हड़कंप मच गया, जब सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की जांच के लिए पहुंची प्रशासनिक टीम के सामने ही दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद बढ़ा और मामला हिंसा में बदल गया।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यावरण संरक्षण का संकल्प: जनपद न्यायालय अल्मोड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर न्यायिक अधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण

फायरिंग की इस घटना में हरिद्वार जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान के भाई सचिन चौहान को पेट में गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा गांव के ही किशनपाल को भी गोली लगने की सूचना है। दोनों घायलों को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी नाजुक हालत को देखते हुए ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी गढ़वाल: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया स्कूल, आंगनबाड़ी और स्टेडियम का औचक निरीक्षण; बांटी पोषण किट

पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान अतुल चौहान और भाजयुमो के प्रदेश मंत्री तरुण चौहान के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में हाथापाई में बदल गई। इसी दौरान अचानक फायरिंग हुई, जिसमें दो लोग घायल हो गए। गोली चलने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  ​बड़ी कामयाबी: काशीपुर में मंदिरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे; 100 से ज्यादा CCTV खंगालने के बाद मिली सफलता

घटना की सूचना मिलते ही कनखल थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि जमीन विवाद के चलते फायरिंग की घटना हुई है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Ad_RCHMCT