हल्द्वानी में कोर्ट ठप, जनता परेशान: एसडीएम न होने पर धरना प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में एसडीएम की तैनाती न होने से प्रशासनिक और न्यायिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जिससे आम जनता को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एसडीएम राहुल शाह के तबादले के बाद से अब तक नए एसडीएम की नियुक्ति नहीं हो सकी है, जिसके चलते एसडीएम कार्यालय का कामकाज ठप पड़ा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक हादसा: ओवरटेक के दौरान कार से भिड़ी बाइक, दो युवकों की मौत  

एसडीएम कोर्ट में लंबित मामलों की सुनवाई नहीं हो पा रही है। धारा 143 और 229-बी से जुड़े मामलों के साथ-साथ विवाह पंजीकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। हालात से नाराज होकर सोमवार को नगर निगम पार्षद रवि जोशी ने एसडीएम कोर्ट परिसर में प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें 👉  छात्र गुटों की भिड़ंत: बीटेक छात्र की मौत से मचा हड़कंप

धरने को शहर विधायक सुमित हृदयेश का भी समर्थन मिला। मौके पर पहुंचे विधायक ने कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत और नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल से फोन पर बातचीत कर शीघ्र नए एसडीएम की तैनाती की मांग की। विधायक ने कहा कि नियुक्ति शासन स्तर से होनी है, लेकिन देरी के चलते आम जनता को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मिडिल ईस्ट तनाव पर उत्तराखंड अलर्ट: सीएम धामी बोले—घबराएं नहीं, सतर्क रहें  

इस पर कुमाऊं आयुक्त और जिलाधिकारी ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया और कहा कि बहुत जल्द किसी अधिकारी को एसडीएम का चार्ज सौंपा जाएगा। प्रशासन से आश्वासन मिलने के बाद नगर निगम पार्षद रवि जोशी ने अपना धरना समाप्त कर दिया।

Ad_RCHMCT