तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद भड़का जनआक्रोश

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सोमवार को दिलदहला देने वाला हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों में आक्रोश भड़क उठा और खनन सामग्री से लदे 12 टायरा ट्रक को आग के हवाले कर दिया। हालात बिगड़ते देख मौके पर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

घटना   उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर क्षेत्र में कुंडेश्वरी पुलिस चौकी क्षेत्र के ढकिया नंबर एक गांव की है। यहां के रहने वाले जयपाल सिंह (उम्र लगभग 60 वर्ष) सुबह अपनी बाइक से किसी काम से घर से निकले थे। घर से कुछ ही दूरी पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार खनन सामग्री से लदे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि जयपाल सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  जल जीवन मिशन: 100% 'हर घर जल' का लक्ष्य समय पर करें पूरा; सीएम धामी ने नियमित पानी और योजनाओं के रख-रखाव के दिए कड़े निर्देश

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। मृतक की पहचान होते ही क्षेत्र में शोक के साथ-साथ आक्रोश का माहौल बन गया। लोगों ने हादसे के लिए ट्रक चालक की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया और ट्रक संख्या UP21 CT 6334 को आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते ट्रक धू-धू कर जलने लगा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: रामदत्त जोशी अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग, राहुल दरम्वाल के नेतृत्व में युवाओं ने CMS को सौंपा ज्ञापन

सूचना मिलते ही कुंडेश्वरी चौकी पुलिस और काशीपुर कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद हालात को काबू में किया और आग बुझाने के लिए दमकल विभाग को भी बुलाया गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड एकीकृत बागवानी विकास परियोजना की मुख्य सचिव ने की समीक्षा: 'पीएम गतिशक्ति' पर होगी डिजिटल मैपिंग; सोलर कोल्ड स्टोरेज और महक क्रांति के लिए 10 वर्षीय रोडमैप के निर्देश

बताया जा रहा है कि मृतक जयपाल सिंह दूध का कारोबार करता था। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है।

Ad_RCHMCT