शराब दुकानों पर ओवररेटिंग मामले में जिलाधिकारी ने की ये बड़ी कार्रवाई

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सरकारी ठेकों में शराब की ओवर रेटिंग के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसे में राजधानी दून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने देहरादून जनपद में शराब दुकानों पर ओवररेटिंग के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है। 

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ यात्रा की तैयारियों पर आयुक्त गढ़वाल की उच्च स्तरीय समीक्षा; सुरक्षा, स्वच्छता और आपदा प्रबंधन को दी सर्वोच्च प्राथमिकता

हाल ही में एक उपभोक्ता ने शिकायत की कि पटेल नगर के अंग्रेजी शराब के ठेके पर उसे 170 रुपए का पव्वा 180 रुपए में बेचा गया। 

इस गंभीर मामले की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी ने तुरंत संज्ञान लिया और संबंधित अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिला आबकारी अधिकारी को आदेश दिए गए कि तत्काल कार्रवाई की जाए। परिणामस्वरूप, आबकारी टीम ने उक्त अनुज्ञापी पर 50,000 रुपए का अर्थदंड लगाया। 

यह भी पढ़ें 👉  राजस्थान के प्रदेश महामंत्री (संगठन) बने अजेय कुमार, उत्तराखंड भाजपा ने दी विदाई एवं शुभकामनाएं

यह कदम दिखाता है कि प्रशासन ओवररेटिंग के खिलाफ कोई भी ढील बर्दाश्त नहीं करेगा और उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

Ad_RCHMCT