अंकिता भण्डारी हत्याकाण्ड मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर महिला एकता मंच द्वारा जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal ramnagar
लखनपुर चौक पर आयोजित सभा का संचालन करते हुए कौशल्या चुनियाल ने कहा अंकिता भण्डारी हत्याकाण्ड में उर्मिला सनावर की जो वीडियो सामने आयी है उसमें वीआईपी के रुप में नाम उजागर किया गया है। अंकिता की हत्या के दिन वे किस जगह पर मौजूद थे, इसका खुलासा उनकी टेलीफोन कॉल लोकेशन से किया जा सकता है परंतु बीजेपी सरकार उन्हें बचा रही है और बेशर्म भाजपा नेता उनके खिलाफ कार्रवाई करने की जगह जन्मदिन की बधाई देकर देश की बेटी अंकिता का मजाक उड़ा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ग्लेशियर झीलों की निगरानी को मिली नई तकनीकी ताकत: चमोली के वसुंधरा ताल में स्थापित होगा उत्तराखण्ड का पहला अर्ली वार्निंग सिस्टम

उन्होंने कहा कि एससी एसटी आयोग निष्पक्ष कार्रवाई करने की जगह भाजपा नेताओं के हाथों की कठपुतली बन चुका है और महिलाओं के साथ हो रही हिंसा को जातिवादी रंग देकर अपराधियों को बचाने की कोशिश कर रहा है। जिस समय सल्ट निवासी जगदीश की हत्या की गई उस समय एससी एसटी आयोग कहां था, जब दलितों को किराए पर कमरा नहीं मिलता तब यह एससी एसटी आयोग क्यों नहीं बोलता।

महिला एकता मंच की संयोजिका ललिता रावत ने कहा कि गट्टू का नाम उजागर होने के बादजूद भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समूची भाजपा मौन है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही सबसे बड़ी ताकत है और जनता की इच्छा के खिलाफ भाजपा सरकार यदि इस मामले को दबाने की कोशिश करेगी तो भाजपा नेताओं का महिलाएं काले झंडे लेकर विरोध करने से भी पीछे नहीं हटेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  योजनाओं की प्रगति के साथ आमजन को मिल रहे वास्तविक लाभ का भी करें आंकलन: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा में दिए कड़े निर्देश

ऊषा पटवाल ने कहा कि भाजपा का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा ढकोसला बनकर रह गया है। प्रदेश की भाजपा सरकार जल्द ही वीआईपी के नाम का खुलासा करे और अंकिता हत्याकांड से संबंधित सबूतों को मिटाने व उसके कमरे में बुलडोजर चलाने के लिए जिम्मेदार भाजपा नेताओं व अधिकारियों के  खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  राईका ढेला में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित

सभा को उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के प्रभात ध्यानी, समाजवादी लोक मंच के मुनीष कुमार, प्रगतिशील एकता मंच की तुलसी छिम्वाल, एडवोकेट पूरन चंद्र पांडेय, महिला एकता मंच की माया, करणी सेना के सूरज चौधरी आदि ने सम्बोधित किया।

Ad_RCHMCT