Uttrakhand weather-आज 31 दिसंबर, इन जिलों में घना कोहरा छाए रहने व शीत दिवस का येलो अलर्ट, यहाँ स्कूलों मे छुट्टी

ख़बर शेयर करें -

Weather Forecast for uttarakhand Weather Forecast corbetthalchal.in Uttrakhand weather Dehradun weather Nainital weather Haridwar weather Udham Singh Nagar weather weather Pithoragarh weather Chamoli weather Tehri weather

Uttrakhand weather-राज्य मे आज साल का आखरी दिन है।मौसम ने भी राज्य में ठंड व शीत लहर चल रही है। मौसम विभाग के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के कई जिलों मे बुधवार को घना कोहरा छाए रहने व शीत लहर चलने की संभावना का येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  सिंगापुर में लहराया उत्तराखंड का परचम: 52 वर्षीय उर्वशी दत्त बाली ने ‘मिसेज इंटरनेशनल’ में जीता ‘वुमन ऑफ सब्सटेंस’ का खिताब

मौसम पूर्वानुमानः राज्य के उत्तरकाशी, चमोली व पिथौरागढ़ जनपदों के कुछ स्थानों में तथा रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, देहरादून, टिहरी एवं पौड़ी जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा। बर्फबारी होने की संभावना है। बर्फबारी 3200 मीटर व उससे अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रो में होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  जनगणना-2027 को लेकर भीमताल में जागरूकता बैठक: मंत्री राम सिंह कैड़ा ने स्वयं 'स्व-गणना' कर जनभागीदारी का दिया संदेश

राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

मौसम चेतावनीः (वाच) राज्य के हरिद्वार, उधम सिंह नगर जनपदों तथा नैनीताल, चम्पावत, देहरादून एवं पौड़ी जनपर्दो के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

राज्य के उधम सिंह नगर जनपद में कहीं कहीं शीत दिवस की स्थिती रहने की संभावना है।

देहरादून मौसम पूर्वानुमानः आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेगे। कुहासा/छिछला कुहरा छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान क्रमशः 20°C तथा 10°C के लगभग रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  जनपद नैनीताल में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस का व्यापक अभियान: 'डबल हेलमेट' के प्रति किया जा रहा जागरूक, स्कूली वाहनों की भी सघन चेकिंग

मौसम विभाग के अलर्ट व ठंड व कोहरे को लेकर उधमसिंहनगर जनपद व नैनीताल जिले के मैदानी इलाकों मे जिलाधिकारी ने स्कूलों में अवकाश भी घोषित किया गया है।

Ad_RCHMCT