उत्तराखंड के हल्द्वानी में होली के दिन दिलदहला देने वाला हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने गौलापार में बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे किसान की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार गौलापार के देवला तल्ला निवासी 54 वर्षीय किसान होली की शाम किसी काम से घर से निकले थे। इस बीच सोबन सिंह की बाइक चोरगलिया रोड पर कुंवरपुर क्षेत्र में आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। टक्कर लगने के बाद वह सड़क पर गिर गए।
इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार बोलेरो उनकी चपेट में आ गई। हादसे में सोबन सिंह को सिर और पैरों में गंभीर चोटें आईं।
परिजन और स्थानीय लोग उन्हें तुरंत हल्द्वानी के बेस अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे से मृतक के घर में कोहराम मच गया। सोबन सिंह अपनी पत्नी और दो बच्चों (एक बेटा और एक बेटी) के साथ रहते थे। दोनों बच्चे शादीशुदा हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।




