एलआईसी अभिकर्ता संगठन रामनगर का पंचम वार्षिक अधिवेशन  संपन्न

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal ramnagar एलआईसी अभिकर्ता संगठन रामनगर का पंचम वार्षिक अधिवेशन आज एकॉर्न रिसॉर्ट, रामनगर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन संगठन के संरक्षक नवीन चन्द्र तिवाड़ी, महामंत्री तसलीम तथा ऊषा पटवाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

दीप प्रज्वलन अध्यक्ष हेम चन्द्र हर्बोला तथा लियाफी प्रतिनिधि विनय कुमार सक्सेना के द्वारा किया गया, तत्पश्चात सभी के द्वारा निगम गीत का गायन किया गया। महामंत्री महोदय द्वारा उपस्थित अभिकर्ताओं को वर्तमान समिति पदाधिकारियों का परिचय, संगठन द्वारा किए गए कार्यों की पुष्टि की गई तथा कोषाध्यक्ष चन्द्रशेखर पाण्डे द्वारा आय-व्यय का लेखजोखा प्रस्तुत किया तथा आयकर के नए नियमों से अवगत कराया  गया। संगठन के पूर्व सचिव धर्मपाल असवाल द्वारा बीमा क्षेत्र में नए परिवर्तनों की जानकारी प्रदान की।

यह भी पढ़ें 👉   दिल दहला देने वाला हादसा: कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, दो की मौत


संगठन की परम्परा के अनुसार इस वर्ष भी अभिकर्ताओं को एलआईसी बीमा में शाखा स्तर पर उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों हेतु सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हेम चन्द्र हर्बोला ने क्लब सदस्यता के लाभ, तसलीम ने नव व्यवसाय के लिए अनुभव, संतोष कुमार ने गैलेक्सी क्लब के लाभ,  समिति संयोजक रमेश सिंह बिष्ट तथा जगदीश मनराल  द्वारा  संगठन के लाभों से अवगत कराया। किरन रावत, आशा अधिकारी आदि द्वारा विचारों का आदान प्रदान किया गया। संरक्षकों द्वारा अनुभव और आशीर्वचन प्रदान किया गया। अध्यक्षीय भाषण के बाद राष्ट्रगान के साथ सभा का समापन हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  ठेकों के पास मचा रहे थे हंगामा, पुलिस पहुंची बस लेकर, 65 लोग धराए


इस अवसर पर पूरन नैनवाल, जुनैद अख्तर, विजयपाल सिंह रावत, सलीम खान, पूनम तिवाड़ी, किरण रावत, उषा पटवाल, जगदीश मनराल, रमेश चन्द्र, सोहन सिंह खनायत, गोपाल सिंह नेगी,  रामपाल शाह, वासुदेव पाण्डे, श्रवण कुमार उप्पल, सतीश चावला, संतोष कुमार, वीरेन्द्र अधिकारी, प्रताप सिंह, आशा अधिकारी, शशि बुधलाकोटी, इंदु ध्यानी, पुरुषोत्तम, शमशाद, कैलाश सती, प्रदीप पाण्डे आदि उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT