हल्द्वानी में देर रात रंगे हाथों पकड़े गए युवक और तीन युवतियां, हो गया बखेड़ा

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। नैनीताल रोड से सटे वार्ड-3 स्थित वेलेजली लॉज क्षेत्र में देर रात एक युवक और तीन युवतियों के आपत्तिजनक स्थिति में पाए जाने के बाद क्षेत्र में हंगामा खड़ा हो गया। घटना की सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और आक्रोशित होकर चारों के साथ मारपीट की। यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी पार्क में 'हर घर तिरंगा यात्रा': सीएम धामी ने प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने का किया आह्वान; कहा — "उत्तराखंड के मूल स्वरूप से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं"

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए युवक और तीनों युवतियों को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस ने युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है, जबकि युवतियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक की पहचान तसलीम के रूप में हुई है, जो बाइक मैकेनिक का कार्य करता है और वार्ड-3 में ही किराए पर रह रहा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह देर रात तीन युवतियों को अपने कमरे में लेकर आया था। जब मोहल्ले में इसकी जानकारी फैली तो लोग मौके पर पहुंचे, जहां चारों को आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन' पोर्टल लॉन्च: मेधावी छात्रों को JEE-NEET की मुफ्त कोचिंग देगी धामी सरकार; सरकारी नीतियों में शामिल होंगे विद्यार्थियों के सुझाव

बताया गया है कि तीनों युवतियों में से दो गौलापार और एक हल्द्वानी शहर की निवासी हैं। घटना के बाद पार्षद धर्मवीर डेविड ने कोतवाली में तहरीर सौंपकर युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राजस्व वृद्धि के लिए एआई (AI) का सहारा: मुख्य सचिव ने दिए कर चोरी रोकने को AI आधारित तंत्र और विभागों के डेटा इंटीग्रेशन के निर्देश

मामले को लेकर सीओ सिटी नितिन लोहनी ने बताया कि सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस बल मौके पर भेजा गया था। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Ad_RCHMCT