रेलवे ब्रेकिंग-लालकुआ-काशीपुर रेल खंड पर सीमित ऊँचाई के सब-वे के निर्माण करने के लिए 02 फरवरी को निम्न गाड़ियों का शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन एवं रि-शिड्यूलिंग निम्नवत किया जायेगा।।
जनसम्पर्क विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर
गोरखपुर- रेलवे प्रशासन द्वारा इज्जतनगर मंडल के लालकुआ-काशीपुर रेल खंड पर सीमित ऊँचाई के सब-वे के निर्माण एवं अन्य इंजीनियरिंग कार्य करने के लिए 02 फरवरी, 2022 को ब्लाक दिए जाने के फलस्वरूप निम्न गाड़ियों का शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन एवं रि-शिड्यूलिंग निम्नवत किया जायेगा:-
शार्ट टर्मिनेशन-
- बरेली सिटी से 02 फरवरी, 2022 को चलने वाली 05351 बरेली सिटी-काशीपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी लालकुआ में शार्ट टर्मिनेट की जायेेगी।
शार्ट ओरिजिनेशन-
- काशीपुर से 02 फरवरी, 2022 को चलने वाली 05352 काशीपुर-बरेली सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी लालकुआ से शार्ट ओरिजिनेट कर चलायी जायेगी।
रि-शिड्यूलिंग-
- लालकुआँ से 02 फरवरी, 2022 को चलने वाली 05383 लालकुआँ-काशीपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी 80 मिनट विलम्ब से पुर्ननिर्धारित कर चलाई जायेगी।
ट्रेन उपयोगकर्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए रेल प्रशासन को खेद है।