रामनगर में अब ऑटो का इंतजार करना हुआ खत्म, रामनगर में हिटो हिट एप लॉन्च

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal रामनगर: रामनगर में अब ऑटो का इंतजार करना हुआ खत्म, रामनगर में हिटो हिट एप लॉन्च किया गया। एप को बनाने वाले दीपक पांडे ने कहा कि ये उत्तराखंड का पहला ऐप है जिसके जरिए ओला उबर की तरह आपको चंद मिनटों में ऑटो की सर्विस मिल जाएगी। ये ऐप उत्तराखंड राज्य परिवहन द्वारा एप्रूव हे।

श्री पांडे ने बताया कि वह पहले हैदराबाद में काम करते थे लेकिन उत्तराखंड की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए उन्होंने यह ऐप बनाने का निर्णय लिया, क्योंकि आज भी लोगों को आने-जाने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि यह ऐप गूगल और प्ले स्टोर से डाउनलोड कर संचालित किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  सालम क्रांति दिवस: राइंका ढेला में याद किए गए 1942 के वीर संग्रामी

साथ ही इसमें उत्तराखंड परिवहन विभाग के द्वारा निर्धारित शुल्क ही देय होगा। अभी तक फूल 27 ऑटो चालक इससे जुड़ चुके हैं और आगे और ऑटो चालक भी जुड़ने वाले हैं। आने वाले समय में इसमें टैक्सी और एंबुलेंस की सुविधा भी शामिल की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पीएनजी पाइपलाइन विस्तार की समीक्षा: कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में कार्य पूरे करने और स्पष्ट भूमि नीति बनाने के निर्देश

एप के लॉन्च के दौरान बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए भाजपा के जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत ने कहा की इस ऐप के जरिए लोगों का काफी समय और पैसा दोनों बचेगा। इससे घर बैठकर बिना समय की बर्बादी के लोग अपनी सुविधानुसार कही भुना जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का उत्तराखंड आगमन; जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया स्वागत

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रभात ध्यानी ने कहा कि आज उत्तराखंड को इस तरह के एप के नितांत आवश्यकता है। इससे उत्तराखंड के रोजगार में भी वृद्धि होगी। और लोगों का स्तर भी बढ़ेगा। इस दौरान उनके साथ संरक्षक उमेश चंद्र पांडे, रमेश पांडे, रमेश जोशी सहित अनेकों लोग मौजूद थे।

Ad_RCHMCT