घास काटने जा रही महिला को घात लगाए गुलदार ने मार डाला, दहशतजदा लोगों ने जताया रोष

ख़बर शेयर करें -

उत्तरकाशी। यहां चिन्यालीसौड़ प्रखंड के भड़कोट गांव में आज सुबह करीब 9:30 खेतों में घास कटाने जा रही एक महिला पर गुलदार ने अचानक हमला कर दिया गुलदार के हमले से महिला की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस का बड़ा एक्शन: 27 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार 

बताया जा रहा है कि गुलदार ने महिला को घसीट कर झाड़ियों में ले गया। जहां से महिला के शव को रेस्क्यू करने में बड़ी दिक्कतें आ रही है। वहीं ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग और पुलिस कर्मियों को दी है। मौके पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौजूद है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में स्नातक स्तरीय परीक्षा की नई तिथि घोषित, अभ्यर्थियों को मिली राहत

ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति भारी आक्रोश है। साथ ग्रामीणों में गुलदार की दहशत बनी हुई है इसी क्षेत्र में बीते माह गुलदार के हमले से एक अन्य महिला की मृत्यु हो गई थी। लगातार क्षेत्र के लोगों में गुलदार की दहशत बनी हुई है मृतक महिला का नाम भागीरथी देवी उम्र 40 वर्ष बताई जा रही है।

Ad_RCHMCT