यहां खेत में काम कर रहे व्यक्ति पर गुलदार ने किया हमला, घायल

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के कई इलाकों में गुलदार के द्वारा हमला करने की खबरें सामने आती रहती है एक ऐसी खबर राज्य के ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर क्षेत्र के शांतिपुर से सामने आ रही है जहां गुलदार ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया।

गुलदार के हमले से व्यक्ति घायल हो गया जिसे ग्रामीणों द्वारा चिकित्सालय ले जाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की जनसभा में रक्षा मंत्री का आगाज, देखें सीधा प्रसारण

प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊधमसिंह सिंह नगर जिले के रुद्रपुर क्षेत्र में स्थिति शांतिपुर में खेत में गए एक व्यक्ति पर गुलदार ने हमला कर दिया।

बता दें कि नंदन सिंह कोरंगा निवासी शांतिपुर गौला किनारे अपने खेत में फसल देखने के लिए गया हुआ था।बताते चलें कि खेत में पहले से घात लगाकर बैठे गुलदार ने अचानक नंदन सिंह पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ों से बरसी मुसीबत: बदरीनाथ मार्ग पर गिरी चट्टानें, यातायात ठप

नंदन सिंह ने शोर मचाया तो आसपास के खेत मे काम कर रहे लोग शोर सुनकर खेत की ओर भागे।

लोगो की भीड़ के देखकर गुलदार नंदन सिंह को छोड़कर गौला की ओर भाग गया।

यह भी पढ़ें 👉  सोने की आभूषणों में छल, उत्तराखंड में नकली ज्वैलरी का बड़ा खुलासा

गुलदार के हमले से गंभीर रूप से घायल नंदन सिंह को ग्रामीण शांतिपुर स्थित अस्पताल लेकर गए है,

जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद नंदन सिंह को घर भेज दिया गया।

Ad_RCHMCT