हल्द्वानी: मानसिक विक्षिप्त युवती पर दुष्कर्म प्रयास, पड़ोसियों ने बचाई आबरू

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में शर्मनाक घटना सामने आई है। देर रात घर की दीवार फांदकर मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती से दुष्कर्म की को‌शिश की गई। पड़ोसियों की तत्परता के चलते आरोपी को पकड़ लिया गया और धुनाई लगाने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में चार साल में तेजी, जीएसडीपी डेढ़ गुना बढ़ी

जानकारी के अनुसार, नवाबी रोड वार्ड 11 में 28 वर्षीय मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती अकेली रहती है। परिवार के अभाव में पड़ोसी ही उसकी देखभाल करते हैं। बृहस्पतिवार देर रात लगभग 1:30 बजे एक युवक खिड़की की दीवार तोड़कर घर में घुसा। दीवार टूटने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: कैंटर खाई में गिरा, चालक की मौके पर मौत

क्षेत्रवासियों के अनुसार, आरोपी युवक करन नाम का ऑटो चालक है। शुक्रवार को क्षेत्रीय पार्षद रवि जोशी और क्षेत्र की महिलाओं ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी और कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Ad_RCHMCT