हल्द्वानीः प्रतिष्ठित कॉलेज की छात्रा ने उठाया यह कदम, पुलिस जांच में जुटी

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी से सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां प्रतिष्ठित कॉलेज की छात्रा ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में बहुउद्देशीय शिविर: 183 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

जानकारी के अनुसार काठगोदाम थाना क्षेत्र के शीशमहल इलाके में एक 20 वर्षीय बी.फार्मा छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाते ही काठगोदाम थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

यह भी पढ़ें 👉   रामनगरः निकाह का झांसा देकर युवती से किया शारीरिक संबंध, आरोपी गिरफ्तार

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छात्रा ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसमें उसने किसी को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया।

यह भी पढ़ें 👉  महाशिवरात्रि: छोटा कैलाश में भक्तों की भारी भीड़ के लिए सख्त ट्रैफिक और पार्किंग इंतजाम

मृतका के पिता बिजली विभाग में कार्यरत हैं। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है ताकि यह स्पष्ट किया जा सके कि छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया।

Ad_RCHMCT