सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। हैवान बने कलयुगी पिता ने अपनी ही सौतेली नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बना दिया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पौड़ी गढ़वाल जिले में कोटद्वार क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार, 6 फरवरी की सुबह लगभग 7 बजे कोटद्वार की रहने वाली एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई। महिला ने बताया कि उसकी बेटी बिना बताए घर से बाहर चली गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार ने तुरंत एक टीम गठित कर बालिका की खोजबीन के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग व चमोली में कल अनेक स्थानों पर हल्की-मध्यम वर्षा-बर्फबारी व शेष पर्वतीय जिलों में कुछ जगहों पर वर्षा, मैदानी क्षेत्रों में बहुत हल्की वर्षा व पहाड़ों में 40-50 किमी/घंटा हवाओं का वॉच अलर्ट।

पुलिस ने खोजबीन के दौरान दर्जनों सीसीटीवी फुटेज खंगाले और बालिका की नानी से भी पूछताछ की। जांच में पता चला कि बालिका 6 फरवरी की सुबह अपनी नानी के पास गई थी। नानी ने बताया कि बच्ची बहुत डरी हुई थी और अपने माता-पिता के पास रहने से मना कर रही थी। बाद में नानी ने बालिका को सिगड़ी क्षेत्र में एक परिचित के घर छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया महायोगी गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय में 'शैक्षणिक सभागार' का शिलान्या

पुलिस ने बालिका को सकुशल अपने पास लाकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने बताया कि 5 फरवरी की रात उसके सौतेले पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। डर और सहम के कारण बालिका अगले दिन सुबह घर से भाग गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने पिथौरागढ़ के सुरेंद्र सिंह वल्दिया स्टेडियम में उच्चीकृत क्रिकेट मैदान का लोकार्पण कर खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट खेला।

इस गंभीर खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) अधिनियम और संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

पौड़ी पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए आरोपी को 7 फरवरी को नजीबाबाद रोड से गिरफ्तार किया। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Ad_RCHMCT