यहां गुलदार ने युवक को किया घायल,इलाके में दहशत

ख़बर शेयर करें -

राज्य में गुलदार के द्वारा हमले करने के मामले सामने आते रहते हैं एक ऐसा ही मामला उधम सिंह नगर जिले से सामने आ रहे हैं यहां पर उधम सिंह नगर के तराई पश्चिम वन प्रभाग के पतरामपुर रेंज में ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है क्योंकि लगातार क्षेत्र में गुलदार दिखाई दे रहा है और बीते एक हफ्ते में गुलदार के हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानीः घर का ताला तोड़कर उड़ाए जेवर, CCTV से पकड़ा गया आरोपी

जिस कारण क्षेत्र में गुलदार का भय बना हुआ है आपको बता दे बड़ियोवाला गांव में बीती रात बाइक सवार एक व्यक्ति पर गुलदार ने हमला कर दिया जिसमें व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया वंही ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ भारी रोष है ग्रामीणों की माने तो अक्सर क्षेत्र में गुलदार दिखाई दे रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में भव्य स्वागत! विधायक सुमित हृदयेश को मिला जनता का प्यार और सम्मान

और कई लोगो पर हमला कर उन्हें घायल भी कर दिया है लेकिन वह विभाग इस ओर कोई ध्यान नही दे रहा विभाग कुम्भकरण की नींद सो रहा है शायद वन विभाग को किसी बड़े हादसे का इंतजार है

वन क्षेत्राधिकारी पतरामपुर राजकुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में गुलदार दिखाई दे रहा बीते रोज बड़ियोवाला गांव में गुलदार दिखने की सूचना मिली थी और दो व्यक्ति पर गुलदार द्वारा हमला किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊंः अधूरी इमारत के अंदर मिला नेपाली मजदूर का कंकाल

जिनकी चिकित्सको द्वारा जांच कराई गई है उच्चाधिकारियों के निर्देशों के बाद क्षेत्र में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है और दिन ओर रात में गस्त बड़ा दी गई है

Ad_RCHMCT