दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर CBI का छापा, शराब नीति में घोटाले का आरोप 

ख़बर शेयर करें -


दिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसोदिया के घर शुक्रवार सुबह CBI टीम जांच पहुंची। CBI टीम दिल्ली की नई एक्साइज पॉलिसी की जांच के सिलसिले में सिसोदिया के सरकारी आवास (ए विंग दिल्ली सचिवालय) पहुंची है। सिसोदिया के अलावा तत्कालीन आबकारी आयुक्त अरवा गोपी कृष्ण के घर पर भी CBI की टीम ने छापा मारा है।


सिसोदिया ने लिखा- CBI आई है। उनका स्वागत है। हम कट्टर ईमानदार हैं। लाखों बच्चों का भविष्य बना रहे हैं। बहुत ही दुर्भाग्य कि हमारे देश में जो अच्छा काम करता है, उसे इसी तरह परेशान किया जाता है। इसीलिए हमारा देश नंबर वन नहीं बन पाया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के विकास को मिलेगी 'जियोस्पेशियल' रफ्तार: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया मोबाइल ऐप का शुभारंभ; ₹10 करोड़ से बड़े प्रोजेक्ट्स की पोर्टल मैपिंग अनिवार्य


हम CBI का स्वागत करते हैं। जांच में पूरा सहयोग करेंगे, ताकि सच जल्द सामने आ सके। अभी तक मुझ पर कई केस किए, लेकिन कुछ निकला नहीं। इसमें भी कुछ नहीं निकलेगा। देश में अच्छी शिक्षा के लिए मेरा काम रोका नहीं जा सकता।


ये लोग दिल्ली की शिक्षा और स्वास्थ्य के काम से परेशान हैं। इसलिए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और शिक्षा मंत्री को पकड़ा है, ताकि शिक्षा और स्वास्थ्य के काम रोके जा सकें। हम दोनों पर आरोप झूठे हैं। कोर्ट में सच सामने आ जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यटकों के लिए खुशखबरी: नैनीताल झील के चारों ओर नो-पार्किंग व्यवस्था लागू, बिना फिटनेस वाले वाहनों पर कसेगा शिकंजा।


दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के कहने पर यह CBI जांच शुरू की गई है। मुख्य सचिव नरेश कुमार की रिपोर्ट में कहा गया था कि नई नीति के जरिए शराब लाइसेंसधारियों को फायदा पहुंचाया गया। रिपोर्ट में सीधे मनीष सिसोदिया का नाम लिया गया था। यह रिपोर्ट LG को सौंपी गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया जारी: मंडलायुक्त दीपक रावत ने मतदाताओं से की फॉर्म जमा करने की अपील


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया- जिस दिन अमेरिका के सबसे बड़े अखबार NYT के फ्रंट पेज पर दिल्ली शिक्षा मॉडल की तारीफ और मनीष सिसोदिया की तस्वीर छपी, उसी दिन मनीष के घर केंद्र ने CBI भेजी। CBI का स्वागत है। पूरा सहयोग करेंगे। पहले भी कई जांच और रेड हुईं। कुछ नहीं निकला। अब भी कुछ नहीं निकलेगा।

Ad_RCHMCT