यहां कांग्रेस में केंद्र सरकार के ऊपर लगाए गंभीर आरोप,फूंका पुतला

ख़बर शेयर करें -

राहुल गांधी मामले में एक बार फिर से कांग्रेसियों का पारा हाई हो चुका है और अब तक की बड़ी खबर अल्मोड़ा से सामने आ रही है यहां पर जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार प्रतिशोध एवं द्वेष की भावना से प्रेरित होकर सरकारी एजेंसियों का दुरूपयोग कर रही है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का उत्पीड़न प्रवर्तन निदेशालय ईडी के माध्यम से किया जा रहा है। यह बेहद गलत है। इसका वह विरोध करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक हादसा: उत्तराखंड के चार युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला के नेतृत्व में चौघानपाटा में केन्द्र सरकार का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने कहा कि भाजपा सरकार तानाशाही पूर्ण रवैया अपनाते हुए द्वेष की राजनीति कर रही है। जिसको कतई सहन नहीं किया जाएगा। नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी भी दबाव से डरने वाली नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में भव्य स्वागत! विधायक सुमित हृदयेश को मिला जनता का प्यार और सम्मान


भाजपा सरकार के इस तरह के रवैये का हमेशा विरोध करेगी।प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय,नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,जिला उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी,दीपांशु पाण्डेय,लता तिवारी,संजय दुर्गापाल,वैभव पाण्डेय,राहुल अधिकारी,धीरेन्द्र गैलाकोटी,हेम तिवारी,राबिन भण्डारी, संदीप बिष्ट, नारायण दत्त पाण्डेय,जया जोशी,अख्तर हुसैन,रमेश नेगी आदि उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT