आम आदमी पार्टी ने किया प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी ने प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया है, जिसमें डीके पाल को प्रदेश सह संगठन समन्वयक और नितिन जोशी को युवा प्रकोष्ठ की कमान सौंपी गई। धर्मपुर स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने कार्यकारिणी विस्तार की घोषणा की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में व्यापारियों और उद्योग प्रतिनिधियों से रूबरू हुए सीएम धामी: "व्यापारी अर्थव्यवस्था की रीढ़, आप व्यापार बढ़ाइए—सरकार आपके साथ खड़ी है"

पार्टी ने तीन अलग-अलग प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, एक प्रदेश उपाध्यक्ष, छह संगठन सचिव और 10 प्रदेश सचिवों को जिम्मेदारी सौंपी है। डीके पाल को प्रदेश सह संगठन समन्वयक, राजेश बिष्ट प्रदेश उपाध्यक्ष, नितिन जोशी प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, पंकज अरोड़ा को प्रदेश अध्यक्ष परिवहन प्रकोष्ठ, शादाब आलम प्रदेश अध्यक्ष औद्योगिक प्रकोष्ठ बनाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन से मिला विश्व बैंक का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल: 'उत्तराखंड@2047', जल प्रबंधन, आपदा प्रबंधन और सतत विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

गणेश भट्ट को जिलाध्यक्ष देवप्रयाग, नरेश प्रिंस, गजेंद्र चौहान, श्याम त्यागी, सुरेश चंद्र बिष्ट, मदन महर, चंद्रशेखर पांडे को प्रदेश संगठन सचिव, दयाल सिंह बिष्ट, मंजू शर्मा, अविरल बिष्ट, कुलवंत सिंह, विजय शाह, मनोहर लाल, नारायण सौराड़ी, प्रकाश चंद उपाध्याय, तारा दत्त पांडे व नसीर खान को प्रदेश सचिव बनाया गया।

Ad_RCHMCT