ऊधमसिंह नगर पुलिस ने विभिन्न कंपनियों के खोये 101 मोबाइल फोन,कीमत लगभग 15 लाख रुपये के किये बरामद,लोगों को खोया फोन दिलाकर लौटाई चेहरे पर मुस्कान।।

ख़बर शेयर करें -

ऊधमसिंह नगर पुलिस ने विभिन्न कंपनियों के खोये 101 मोबाइल फोन,कीमत लगभग 15 लाख रुपये के किये बरामद, लोगों को खोया फोन दिलाकर लौटाई चेहरे पर मुस्कान।।

उधमसिंहनगर पुलिस ने खोया फोन दिलाकर लौटाई चेहरे पर मुस्कान।।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंह नगर द्वारा जनपद उधमसिंह नगर की एस०ओ०जी टीम को जनपद उधमसिंह नगर के विभिन्न थानों में खोये एवं गुमशुदा मोबाइल फोनों को बरामद करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे।

यह भी पढ़ें 👉  करदाताओं के हित में उठी मांग: ITR दाखिल करने की तिथि 31 अगस्त 2026 तक बढ़ाने के लिए सौंपा ज्ञापन

जिस क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर के निर्देशन में प्रभारी एस० ओ०जी० के नेतृत्व में एस०ओ०जी० टीम द्वारा जनपद उधमसिंह नगर के सभी थानों से गुमशुदा अलग- अलग कम्पनियों के लगभग 101 मोबाइल फोन विभिन्न कम्पनियों के अलग अलग स्थानों

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा बैठक: लापरवाह अफसरों पर गिरेगी गाज; मुख्यमंत्री धामी ने पेयजल व जल जीवन मिशन की शिकायतों पर जताई कड़ी नाराजगी

से IMEI NO. के आधार पर सुरागरसी पतारसी करते हुए सर्विलांस के माध्मय से बरामद किये गये हैं। बरामदा मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी गयी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंह नगर द्वारा समस्त मोबाइल धारकों को अपने मोबाइल फोन में कभी भी अपनी व्यक्तिगत/महत्वपूर्ण जानकारियां न रखने की सलाह दी गयी। ताकि मोबाइल खोने की दशा में कोई भी व्यक्ति आपकी व्यक्तिगत जानकारियों का दुरुपयोग न कर सके ।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में 29 जुलाई को भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट', जिलाधिकारी ने दिए अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश

बरामदा मोबाइल फोन -कुल मोबाइल फोन अलग-अलग कम्पनी 101 – अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपये।

Ad_RCHMCT