यहां महिला बिजनेस पार्टनर को स्टॉक दिखाने के बहाने गोदाम ले जाकर किया नशीली कॉफी पिलाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, मुकदमा में दर्ज

ख़बर शेयर करें -

आज के समय में लड़कियों के साथ दुष्कर्म की वारदातें बढ़ती जा रही है बात की जाए उत्तराखंड के धर्मनगरी कहे जाने वाले हरिद्वार की तो यहां पर भी रेप को लेकर मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं जिसकी वजह से कहीं ना कहीं पर धर्मनगरी कहे जाने वाले हरिद्वार का नाम बदनाम होता जा रहा है। जानकारी के अनुसार यहां बिजनेस पार्टनर युवती को स्टाक दिखाने के बहाने एक युवक गोदाम में ले गया और नशीली काफी पिलाने के बाद साथियों संग सामूहिक दुष्कर्म किया। युवती ने भगवानपुर निवासी पार्टनर और उसके भाई सहित तीन आरोपितों पर संगीन आरोप लगाते हुए कोर्ट की मदद से ज्वालापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में निवेश का बड़ा रिकॉर्ड: 1 लाख करोड़ से ज्यादा एमओयू की ग्राउंडिंग

घटना ज्वालापुर क्षेत्र की नंदपुरी कालोनी की बताई जा रही है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र की एक युवती ने कोर्ट को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी जान-पहचान कई वर्ष पहले शुभम सैनी निवासी ग्राम डाडा पट्टी भगवानपुर से हुई थी। धीरे-धीरे उनके बीच अक्सर बातचीत होने लग गयी।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी का संदेश: बजट केवल आर्थिक दस्तावेज़ नहीं, बल्कि देश की विकास की रूपरेखा


इसी दौरान शुभम के साथ उसने रेडीमेड गारमेंट का कारोबार शुरू कर दिया। आरोप है कि शुभम उसे स्टाक दिखाने की बात कहकर नंदपुरी में एक मकान में लेकर आया, जहां उसे काफी पिलाई गई। इसके बाद उसे होश नहीं रहा। आरोप है कि शुभम, उसके भाई दीपक सैनी और तीसरे युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें 👉  लापरवाही पर गिरी गाजः एसएसपी ने चौकी इंचार्ज को किया निलंबित

होश आने पर जब उसने शोर मचाया तब उसके साथ गाली-गलौच करते हुए हत्या की धमकी दी गई। उस दौरान शुभम ने उसे झांसा दिया कि वह उसके साथ शादी कर लेगा, जिसके बाद शुभम ने फिर कई जगह ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है।

Ad_RCHMCT