यहां पेड़ से जा टकराई कार,3 लोग गम्भीर घायल

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी।यहां मंडी बाइपास के पास एक आई 20 अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। जिससे चलते वाहन में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित ट्रक कार पर पलटा, दोनों वाहनों में लगी आग


प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडी बायपास पर आई 20 कार UK06 AM 9405 तेज गति में होने के चलते पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना के दौरान कार के पूर्णतया क्षातिग्रस्त होने के साथ ही कार में सवार तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  आईआईटी रुड़की के छात्र का शव 6 दिन बाद गंगनहर से बरामद

आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सुशीला तिवारी हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां उनका उपचार चल रहा है।

Ad_RCHMCT