यहां ट्रक की चैपट में आई मासूम, मौत

ख़बर शेयर करें -

अलमोड़ा।यहां स्कूल जा रही एक मासूम बच्ची ट्रक चालक ने बुरी तरह कुचल दिया। बच्ची की मौके पर मौत हो गई।मामला अल्मोड़ा लमगड़ा थाना के शहरफाटक क्षेत्र का है। घटना आज सुबह करीब साढ़े 7 बजे की है।

यह भी पढ़ें 👉  होली के दिन हुआ खौफनाक हमला, ग्राम प्रधान के घर में लाठी-डंडों से मारपीट

एक 6 वर्षीय बच्ची व उसका भाई स्कूल जा रहा था। इसी दौरान शहरफाटक बाजार से पहले डाकघर के पास तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने बच्ची को कुचल दिया।इस घटना के बाद वहां भयंकर तनाव हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  बढ़ता पारा या बारिश की तैयारी? जानिए ताज़ा रिपोर्ट

गुस्साएं लोगों ने ट्क में तोड़फोड़ कर दी। ट्रक चालक को लोगों ने घेर लिया था। इसी दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस ने ट्रक चालक को लोगों से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में शर्मनाक कांड: नाबालिग को बंधक बनाकर चल रहा था देह व्यापार गिरोह

एसओ लमगड़ा जसविंदर सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव कब्जे में ले लिया है। लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Ad_RCHMCT