सुंदरकांड महिला मंडल, रुद्रपुर के सहयोग से श्री हरि: शरणम सेवा समिति ने आयोजित किया गायों के लिए पंचम भंडारा।।

ख़बर शेयर करें -

सुंदरकांड महिला मंडल, रुद्रपुर के सहयोग से श्री हरि: शरणम सेवा समिति ने आयोजित किया गायों के लिए पंचम भंडारा।।

विगत सप्ताहों की भांति इस शुक्रवार को भी श्री हरि: शरणम सेवा समिति द्वारा गौ माता के लिए फलों व सब्जियों के भंडारे का आयोजन श्री कामधेनु गौधाम पूछडी, रामनगर में सुंदरकांड महिला मंडल, रुद्रपुर के सहयोग से किया।

यह भी पढ़ें 👉  मामूली विवाद में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, दामाद भी घायल

जिसमे समिति द्वारा लगभग 11 कुंटल फल व सब्जियों से गौ माता की सेवा की गई।जिसमें 2 कुंतल तरबूज, 2 कुंतल खीरा 1 कुंतल खरबूज 2 कुंतल कद्दू व अन्य मुख्य रूप से प्रदान की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में लगातार धमकियां, देहरादून कोर्ट को बम से उड़ाने की चेतावनी, अलर्ट

कथाव्यास शशांक भारद्वाज ने गौसेवा से होने वाले लाभ के बारे में आमजन को बताया साथ ही उन्होंने कहा ये सोशल मीडिया और भक्ति की ही ताकत है जो रुद्रपुर से गौसेवा के लिए समूह ने रामनगर में सहयोग किया।

यह भी पढ़ें 👉  भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित ट्रक कार पर पलटा, दोनों वाहनों में लगी आग

इस पुण्य कार्य में बिशन दत्त शर्मा, संजीव मित्तल टिल्लू, शलभ मित्तल, प्रखर मित्तल, ईशान अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, सुनील देवल, प्रदीप मेहरोत्रा, पारस गोला, कुलदीप अग्रवाल व अन्य लोग मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT