ब्रेकिंग:-लीसा तस्करी के मामले में 02 साल से फरार वांछित चढ़ा पुलिस के हत्थे

ख़बर शेयर करें -

Almora News

कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने अथक प्रयासों से गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त सीओ/थाना प्रभारियों को फरार/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाकर शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये है।

यह भी पढ़ें 👉    हल्द्वानी में राजनाथ सिंह बोले: ‘धाकड़ और धुरंधर’ हैं मुख्यमंत्री धामी!

कोतवाली अल्मोड़ा के FIR No-73/2021, धारा 26 वन अधिनियम से सम्बन्धित अभियुक्त धन सिंह उर्फ धनेश लगातार फरार चल रहा था। सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा अरुण कुमार के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 21 मार्च को बड़ा आयोजन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दौरे से पहले प्रशासन अलर्ट

पुलिस टीम द्वारा ठोस सुरागरसी पतारसी कर साईबर सेल अल्मोड़ा की सहायता से अथक प्रयासों के उपरांत वांछित अभियुक्त धन सिंह उपरोक्त को जागेश्वर क्षेत्र से गिरफ्तार कर पंजीकृत अभियोग में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्त
धन सिंह उर्फ धनेश पुत्र तेज सिंह निवासी-वेडचुला, थाना मुक्तेश्वर, जिला नैनीताल

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की जनसभा में रक्षा मंत्री का आगाज, देखें सीधा प्रसारण

पुलिस टीम
1-उ0नि0/विवेचक दिनेश सिंह परिहार, प्रभारी चौकी धारानौला
2-कानि0 हिमांशु, चौकी धारानौला, कोतवाली अल्मोड़ा
3- कानि0 बलवंत प्रसाद, साईबर सेल अल्मोड़ा
4- कानि0 इंदर कुमार, साईबर सेल अल्मोड़ा

Ad_RCHMCT