नई स्कीम- 1 किलो रैपर वापस करने पर मिलेगा 1 लीटर दूध फ्री

ख़बर शेयर करें -

पिथौरागढ़।यहां दुग्ध संघ ने प्लास्टिक उन्मूलन कार्यक्रम के तहत एक नया प्लान तैयार किया है। जिसके अनुसार आप अगर दूध के आधा किलो रैपर वापस करते हैं तो आपको आधा लीटर और 1 किलो रेफर वापस करने पर उपभोक्ताओं को 1 लीटर दूध मिलेगा। इतना ही नहीं बल्कि 1 किलो रैपर वापस करने पर उपभोक्ताओं को लॉटरी टिकट भी दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम की सुरक्षा के लिए मुख्य सचिव ने दिए ये निर्देश

गौरतलब है कि लॉटरी टिकट हर महीने की 5 तारीख को खोले जाएंगे। जिसके लिए दूध संघ ने पिथौरागढ़, धारचूला, गंगोलीहाट, थल और डीडीहाट में एक एक सेक्टर भी बनाया है। बता दें कि लॉटरी में जिस को पहला स्थान प्राप्त होगा, उसे वॉशिंग मशीन मिलेगी। जिसे दूसरा स्थान प्राप्त होगा, उसे मिक्सर ग्राइंडर और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले को इंडक्शन चूल्हा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप, यहां सबसे अधिक मामले


खास बात यह है कि 20 अन्य लोगों को सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे। उन्हें सांत्वना पुरस्कार के तौर पर एक एक इलेक्ट्रिक कैटल दिए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि दुग्ध संघ इन रैपर को रिसाइकल कर उसे बाहर भेज सकेगा। इससे संघ को आय में तो फायदा होगा ही होगा। लेकिन इसके साथ लगातार बढ़ रहे प्लास्टिक प्रदूषण पर भी अंकुश लग सकेगा।