नई स्कीम- 1 किलो रैपर वापस करने पर मिलेगा 1 लीटर दूध फ्री

ख़बर शेयर करें -

पिथौरागढ़।यहां दुग्ध संघ ने प्लास्टिक उन्मूलन कार्यक्रम के तहत एक नया प्लान तैयार किया है। जिसके अनुसार आप अगर दूध के आधा किलो रैपर वापस करते हैं तो आपको आधा लीटर और 1 किलो रेफर वापस करने पर उपभोक्ताओं को 1 लीटर दूध मिलेगा। इतना ही नहीं बल्कि 1 किलो रैपर वापस करने पर उपभोक्ताओं को लॉटरी टिकट भी दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हरित विकास का मॉडल बनेगा उत्तराखंड: 'स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति' के तहत लाभार्थियों को सब्सिडी चेक वितरित; सीएम धामी ने 11 वाहनों को दिखाई हरी झंडी

गौरतलब है कि लॉटरी टिकट हर महीने की 5 तारीख को खोले जाएंगे। जिसके लिए दूध संघ ने पिथौरागढ़, धारचूला, गंगोलीहाट, थल और डीडीहाट में एक एक सेक्टर भी बनाया है। बता दें कि लॉटरी में जिस को पहला स्थान प्राप्त होगा, उसे वॉशिंग मशीन मिलेगी। जिसे दूसरा स्थान प्राप्त होगा, उसे मिक्सर ग्राइंडर और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले को इंडक्शन चूल्हा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  'विश्व बाघ दिवस' पर सीएम धामी का आह्वान: जनभागीदारी से ही प्लास्टिक मुक्त बनेगा उत्तराखंड; बाघ आधारित चित्र एवं पोस्टकार्ड का विमोचन


खास बात यह है कि 20 अन्य लोगों को सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे। उन्हें सांत्वना पुरस्कार के तौर पर एक एक इलेक्ट्रिक कैटल दिए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि दुग्ध संघ इन रैपर को रिसाइकल कर उसे बाहर भेज सकेगा। इससे संघ को आय में तो फायदा होगा ही होगा। लेकिन इसके साथ लगातार बढ़ रहे प्लास्टिक प्रदूषण पर भी अंकुश लग सकेगा।

Ad_RCHMCT