रामनगर-महिला दिवस की पूर्व संध्या पर सावित्रीबाई फुले स्कूल पुछड़ी में हुए अनेकानेक कार्यक्रम।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर-महिला दिवस की पूर्व संध्या पर सावित्रीबाई फुले स्कूल पुछड़ी,रामनगर,नैनीताल में अनेकानेक कार्यक्रम हुए।

विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियां देख रहीं टीम के दिशानिर्देशन में बड़ी संख्या में स्थानीय मजदूर परिवारों की महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भीषण अग्निकांड में तीन दुकानें राख, लाखों का नुकसान!

महिला दिवस के इतिहास पर तो बातचीत हुई ही,महिलाओं की स्थितियों व समस्यायों पर भी बातचीत हुई।खूब सारे जनगीत भी गाये गए।

कार्यक्रम के अंत में गीतांजलि राव की महिलाओं के जीवन पर आधारित एनिमेटेड फ़िल्म “प्रिंटेड रेनबो” व नार्मन मैक्लरन की युद्ध विरोधी फ़िल्म नेबर्स भी देखी गयी।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी बिलिंग का बड़ा खेल: ट्रक में भरकर भेजी जा रही थीं एनसीईआरटी की किताबें, छापे में खुलासा

बातचीत में जहां एक ओर तय हुआ कि भविष्य में महिलाओं को पढ़ाने की व्यवस्था भी इस स्कूल में की जाएगी वहीं महिला समस्यायों पर संगठित पहलकदमी की जरूरत को रेखांकित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानीः घर का ताला तोड़कर उड़ाए जेवर, CCTV से पकड़ा गया आरोपी

कल महिला दिवस पर ज्योतिबा फुले सांयकालीन स्कूल,शक्तिनगर में कार्यक्रम आयोजित किया जाना तय हुआ है।

Ad_RCHMCT