उत्तराखंड-(BREAKING) पैर फिसलने से गंगा नदी में बहे 02 पर्यटक,एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस की सर्चिंग जारी,देखिये वीडियो।।

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड-(BREAKING) पैर फिसलने से गंगा नदी में बहे 02 पर्यटक,एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस की सर्चिंग जारी,देखिये वीडियो।।

आज दिनांक 07 मार्च 2022 को देर शाम एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि 02 लड़के चीला पावर हाउस में डूब गए है, जिनकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से उपनिरीक्षक कविंद्र सजवाण के नेतृत्व में टीम मय राफ्ट व आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि 04 लड़के दिल्ली नजफगढ़ से यहां घूमने आए थे,जिनमे से 02 लड़को का अचानक पैर फिसल जाने के कारण,वे गंगा नदी में डूब गए।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन आरम्भ किया गया है। अभी तक लापता का कोई सुराग नही लग पाया है। सर्च ऑपरेशन जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

लापता लड़को के नाम :-
( 1) पंकज s/ o अनूप सिंह , द्वारिका दिल्ली, उम्र – 25
(2) प्रमोद s/o विनोद कुमार , नजफगढ़, उम्र – 25

Ad_RCHMCT