पुलिस हिरासत में PRD जवान की मौत, तीन कर्मी लाइन हाजिर

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में चौंकाने वाला मामला प्रकाश मेंआया है। पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान की मौत हो गई। इससे महकमे में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने तीन पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।

यह मामला राजधानी देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, 28 मार्च को पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी कि एक व्यक्ति पेट्रोल भरवाने के बाद भुगतान करने से इनकार कर रहा है और नशे की हालत में अभद्रता कर रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह काबू में नहीं आया। इसके बाद उसे पुलिस वाहन से थाने लाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सियासी हलचल: 15 दिन राजनीति से दूर रहेंगे पूर्व सीएम, उठे कई सवाल

थाने में उसकी पहचान 45 वर्षीय सुनील रतूड़ी, निवासी तपोवन रोड, देहरादून, के रूप में हुई। अल्कोहल जांच में पता चला कि उनके शरीर में शराब की मात्रा कानूनी सीमा से कई गुना अधिक थी। पुलिस के अनुसार, थाने में भी वह लगातार हंगामा करता रहा और अंततः उसे हवालात में बंद किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में अचानक ढही दुकान की छत, दो मजदूर घायल

कुछ समय बाद निगरानी के दौरान सुनील रतूड़ी बेहोशी की स्थिति में पाए गए। उन्हें तुरंत कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  नो पैनिक, नो स्टॉक इश्यू: केंद्र ने पेट्रोल-डीजल पर उठाया बड़ा कदम   

इस गंभीर घटना के बाद वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और परिजनों को घटना की सूचना दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं और पोस्टमार्टम पैनल द्वारा वीडियोग्राफी के साथ परीक्षण सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि मामले की पूरी पारदर्शी जांच हो सके।

Ad_RCHMCT