अतिक्रमण के खिलाफ सख्त हुआ रामनगर प्रशासन, सड़क को किया अतिक्रमणमुक्त

ख़बर शेयर करें -

रामनगर। पुलिस ने प्रशासन की संयुक्त टीम के साथ मिलकर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इससे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। टीम ने सड़क किनारे लगे फड़-रेड़ियों को हटाकर सड़क चौड़ी करने का काम किया।

यह भी पढ़ें 👉  आग और त्रासदी: भीषण आग में एक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

एसडीएम गौरव चटवाल, सीओ बीएस भाकुनी के नेतृत्व में एसएसआई अनीश अहमद, पालिका ईओ महेंद्र यादव के साथ पुलिस व पालिका की संयुक्त टीम मंगलवार को अतिक्रमण हटाने निकली। टीम को देखकर अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  कानून व्यवस्था के लिए बड़ा फेरबदल, SSP ने बदले कई थाना-चौकी प्रभारी

कई अतिक्रमणकारी अपना अतिक्रमण स्वयं ही हटाने में जुट गए। इस बीच टीम ने लखनपुर चुंगी से थाना गेट तक समस्त ठेले व रेडी वालों द्वारा किये गए अतिक्रमण को हटाया। साथ ही पुनः सड़क पर अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी।

Ad_RCHMCT