रामनगर-(ब्रेकिंग) यहाँ युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर-विकास खण्ड के हल्द्वानी बाईपास पुल के नीचे एक शव पड़ा होने की सूचना पर हड़कंप मच गया। बता दें कि आज पुलिस को सूचना मिली कि रामनगर के नए बाईपास पुल के नीचे एक अज्ञात शव पड़ा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर में 119वां किसान मेला: मुख्यमंत्री ने कृषकों को किया सम्मानित

सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया और पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास किए, घंटों प्रयास के बाद पता लगा कि शव मनीष कुमार टम्टा पुत्र रमेश कुमार टम्टा जो रामनगर का मोतीमहल का निवासी था के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक हादसा: उत्तराखंड के चार युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

जो पिछले 1 हफ्ते से घर से नाराज होकर लापता हो गया था। जिसको परिजनों द्वारा ढूंढने के प्रयास किए जा रहे थे। वही अधिक जानकारी देते हुए रामनगर कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि युवक का चेहरा किसी जंगली जानवर के खाया हुआ लग रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ठेकों के पास मचा रहे थे हंगामा, पुलिस पहुंची बस लेकर, 65 लोग धराए

उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता लग पाएगा।

Ad_RCHMCT