बड़ी खबर-“कोविड–19 ओमिकॉन (Omicron) वेरियन्ट संक्रमण की रोकथाम के लिए शासन ने सभी जिलाधिकारियों को दिये निर्देश,आवश्यकता होने पर नाइट कर्फ्यू अथवा अन्य प्रतिबन्ध लगाये जाने पर भी विचार किया जाये।।

ख़बर शेयर करें -

“कोविड–19 ओमिकॉन (Omicron) वेरियन्ट संक्रमण की रोकथाम के सम्बन्ध में

बुधवार को देहरादून जनपद में ऑमिकॉन वायरस का एक केस मिलने के फलस्वरूप आज दिनाँक 23 दिसम्बर, 2021 गुरुवार को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, उत्तराखण्ड शासन तथा सचिव,आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग, सचिव, मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड सरकार, पुलिस महानिदेशक तथा महानिदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उत्तराखण्ड की उपस्थिति में ऑमिकॉन (Omicron) वेरियन्ट के संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के दृष्टिगत भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों में उच्च स्तरीय विचार-विमर्श किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

तथा समस्त जिलाधिकारियों एवं मुख्य चिकित्साधिकारियों को उक्त वायरस से बचाव हेतु ठोस कार्यवाही जैसे अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन, दवाईयां इत्यादि की समुचित व्यवस्था हेतु निर्देश दिये गये एवं इसके अतिरिक्त ऑमिकॉन (Omicron) वेरियन्ट के संक्रमण को रोकने से सम्बन्धित सभी पहलुओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा-2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; अब तक 50.56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 66.07 लाख पंजीकरण

यह भी निर्णय लिया गया कि समस्त जनपदों को कोविड जाँच तथा टीकाकरण हेतु डोर-टू-डोर सर्वे को तीव्र गति से कराया जाये तथा दिन-प्रतिदिन ऑमिकॉन (Omicron) वेरियन्ट के संक्रमण से सम्बन्धित सभी पहलुओं पर विचार-विमर्श किया जायेगा और आवश्यकता पड़ने पर सख्त कदम उठाया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

यदि आवश्यकता होगी तो नाइट कर्फ्यू अथवा अन्य प्रतिबन्ध लगाये जाने पर भी विचार किया जायेगा ।

Ad_RCHMCT