रामनगर:-लगभग 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाला फरार वारंटी गिरफ्तार,पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर:-लाखों की धोखाधड़ी करने के आरोप में थाना रामनगर में पंजीकृत अभियोग सं0 452/22 धारा 420 भा0द0वि0 से संबंधित एक वारंटी अभियुक्त विशेष कुमार पुत्र अमर सिंह निवासी आवास विकास, सुभाष नगर, काशीपुर उधमसिंहनगर,

जो काफी समय से फरार चल रहा था जिसे मंगलवार को उ0नि0 राजेश जोशी प्रभारी चौकी पीरुमदारा द्वारा अपनी चौकी की टीम के साथ मिलकर फरार वारंटी की सुरागरसी पतरसी कर अथक प्रयासों से मुखबिर मामूर कर जिला उधम सिंह नगर के थाना बाजपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉   दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, बैंक के हेड कैशियर की मौत

बताया जा रहा है कि मोहल्ला सुभाषनगर आवास विकास कॉलोनी काशीपुर उधमसिंहनगर निवासी विशेष कुमार पुत्र अमर सिंह एक बैंक में तैनात था। और बाइकों को फाइंसेन्स करने का कार्य करता था।

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर में 119वां किसान मेला: मुख्यमंत्री ने कृषकों को किया सम्मानित

वर्ष 2019 में रामनगर स्थित श्री बाला जी मोटर्स के स्वामी पकंज बंसल ने आरोपी पर बाइक शोरूम में करीब 60 लाख रुपये गबन करने का आरोप लगाया था।मामले में आरोपी के धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया था।पिछले काफ़ी समय आरोपी फ़रार चल रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भीषण अग्निकांड में तीन दुकानें राख, लाखों का नुकसान!

पुलिस टीम मे उ0नि0 राजेश जोशी, प्रभारी चौकी पीरुमदारा,कानि05 परमिंदर सिंह मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT