रामनगर:-धूमधाम से मनाया दशहरा,श्री राम के अग्नि बाण से जला रावण

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर:-हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया और रावण और कुभंकरण के पुतलों का दहन किया गया।

आपको बता दें की बुधवार को विजयदशमी के शुभ अवसर पर श्री राम लीला अभिनय कमेटी पायते वाली रामलीला के तत्वाधान में बुधवार को विजयदशमी पर पूरे उल्लास के साथ मनाया गया।

इसके साथ ही एमपी इंटर कॉलेज क्रीड़ा मैदान में रावण और कुंभकरण के लगभग 50 -50 फुट के विशालकाय पुतलो का आतिशबाजी के साथ दहन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण

एमपी इंटर कॉलेज किरण मैदान में दशहरे मेले का शुभारंभ विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने करते हुए रामलीला कमेटी के प्रयासों की सराहना की तो वही प्रांगण में मौजूद हजारों की संख्या में दर्शकों ने राम रावण युद्ध का भी आनंद लिया।

स्थानीय पुलिस व प्रशासन द्वारा भी मेले में शांति व्यवस्था को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे रामलीला कमेटी ने इसके लिए एसडीएम गौरव चटवाल, सीओ बलजीत सिंह भाकुनी, तहसीलदार विपिन चंद्र पंत एवं कोतवाल अरुण कुमार सैनी का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

पुतला दहन के बाद भगवान राम की पैठपडाव स्थित मंच पर भव्य आरती के बाद बाजार में भगवान राम की विजय यात्रा भी निकाली गई। इस दौरान भगवान राम की भूमिका नीरज देवल, लक्ष्मण की वैभव अग्रवाल, हनुमान की शिवि अग्रवाल, सीता की संदीप कश्यप, रावण की सुशील जोशी द्वारा निभाई गई।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, उत्तराखंड में सहकारिता विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल गुर्जर, महामंत्री प्रदीप कपूर, महाप्रबंधक राजेंद्र मित्तल, निर्देशक राजीव अग्रवाल मोनू, उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राहुल अग्रवाल, पुनीत अग्रवाल, संजीव गुप्ता , अतुल अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, विकास अग्रवाल, अंकुर गोयल सहित कई लोग मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT