जन समस्याओं का त्वरित निराकरण अधिकारियों की जिम्मेदारी-CM धामी।।

ख़बर शेयर करें -

जन समस्याओं का त्वरित निराकरण अधिकारियों की जिम्मेदारी-CM धामी।।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों की समस्याओं को सुना,समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिये निर्देश।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों की समस्याओं को सुना।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण बजट सत्र में हंगामा: कांग्रेस का वॉकआउट, यूकेडी ने विधानसभा घेरा!

मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के उचित समाधान के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी समस्याओं को संबंधित विभागों को भेजा जाय एवं उन पर हुई कार्यवाही से भी अवगत कराया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड विधानसभा में 11 नए विधेयक पेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित निराकरण अधिकारियों की जिम्मेदारी है। यह सुनिश्चित किया जाए कि जन समस्याओं का शीघ्रता से समाधान हो।

आम जनता को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिये बार-बार मुख्यमंत्री तक न आना पड़े, यह सुनिश्चित करना अधिकारियों का दायित्व है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस में बड़ा उलटफेर: एसएसपी ने बदले थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सबका साथ, सबका विकास एवं सबके विश्वास की भावना के साथ सभी की समस्याओं के समाधान के प्रति संकल्पबद्ध है।

Ad_RCHMCT