गुलदार का आतंक: ग्रामीण की मौत के बाद भड़का गुस्सा

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मानव–वन्यजीव संघर्ष के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन जंगली जानवरों के हमलों की खबरें सामने आ रही हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है। ताजा मामला पौड़ी गढ़वाल जिले के कोट ब्लॉक के बलमणा गांव का है, जहां गुलदार के हमले में एक ग्रामीण की मौत के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। नाराज ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे वन विभाग और प्रशासन की टीम को एक कमरे में बंद कर दिया और विरोध प्रदर्शन किया।

जानकारी के मुताबिक सोमवार देर शाम गुलदार ने गांव के रहने वाले 45 वर्षीय प्रकाश लाल पर हमला कर दिया। हमले में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गुलदार ने शव को सड़क से नीचे घसीटकर ले गया।

यह भी पढ़ें 👉  डिफेंस कॉलोनी में आयोजित शिवमहापुराण कथा में शामिल हुए सीएम धामी; भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मंगलवार सुबह जब ग्रामीणों को इस घटना की जानकारी मिली तो पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर पहुंची वन विभाग और प्रशासन की टीम को घेर लिया और उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी भी की।

ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में लंबे समय से गुलदार की गतिविधियां बढ़ रही हैं और इसकी सूचना कई बार वन विभाग को दी गई थी, लेकिन विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लगातार हो रहे हमलों के कारण गांव में भय का माहौल है। लोग घर से बाहर निकलने से डर रहे हैं और बच्चों को स्कूल भेजना भी परिवारों के लिए चिंता का विषय बन गया है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के घर पहुंचे सीएम धामी; परिजनों को किया सम्मानित, वीर सपूत को किया नमन

घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि इलाके में तुरंत शूटर तैनात किया जाए, ताकि गुलदार को पकड़ा या मार गिराया जा सके और लोगों को राहत मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: रामदत्त जोशी अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग, राहुल दरम्वाल के नेतृत्व में युवाओं ने CMS को सौंपा ज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और हालात को सामान्य करने की कोशिश कर रही है। इस मामले में डीएफओ पौड़ी महातिम यादव ने बताया कि गुलदार के हमले में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जिसके चलते ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि प्रशासन और वन विभाग की टीम ग्रामीणों से बातचीत कर रही है और समस्या का समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

Ad_RCHMCT