पुलिस में बड़ा उलटफेर: एसएसपी ने बदले थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र 

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में कानून व्यवस्था चुस्त दुरूस्त रखने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है। एसएसपी की ओर से देर रात जारी हुए आदेश में थाना प्रभारियों के दायित्वों में बदलाव किया गया है। इन्हें नवीन तैनाती स्थल पर जल्द कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: अक्षय तृतीया पर गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुले, चारधाम यात्रा 2026 का शुभारंभ।

 राजधानी देहरादून में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने अपने कार्यभार संभालने के बाद पहली तबादला सूची जारी की है। 

आदेश के अनुसार, रायवाला कोतवाली में तैनात प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र खोलिया को रानीपोखरी थाने का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं रानीपोखरी के थानाध्यक्ष विकेंद्र चौधरी को पुलिस कार्यालय देहरादून में स्थानांतरित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में गर्मी का प्रकोप जारी, ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना, तापमान सामान्य से अधिक।

सूत्रों के अनुसार, फिलहाल कोतवाली रायवाला में प्रभारी निरीक्षक की तैनाती नहीं की गई है। संभावना है कि यहां किसी प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी को तैनात किया जा सकता है। इस पहली सूची को पुलिस महकमे में प्रशासनिक बदलाव की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

Ad_RCHMCT