हजारों वाहन आए, हजारों सुरक्षित निकले”- SSP की रणनीति ने बड़े वीकेंड को बनाया सुगम

ख़बर शेयर करें -

बड़े वीकेंड पर हजारों श्रद्धालुओं के बीच नैनीताल पुलिस का सफल हुआ ट्रैफिक मैनेजमेंट

SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की सटीक रणनीति से कैंचीधाम में सुगम दर्शन, निर्बाध यातायात और सुरक्षित एग्जिट—कहीं नहीं बनी जाम की स्थिति

बड़े वीकेंड पर कैंचीधाम, नैनीताल एवं भवाली क्षेत्र में हजारों श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की भारी आमद के बीच नैनीताल पुलिस ने प्रभावी ट्रैफिक मैनेजमेंट के जरिए चुनौती को सफलतापूर्वक संभाला।

मुख्य उपलब्धियां—

🔹 35 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन किए, दर्शन व्यवस्था कतारबद्ध एवं सुचारु रही।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस की मजबूत व्यवस्था: कैंची धाम में शटल सेवा बनी श्रद्धालुओं का सहारा, जाममुक्त रहा सफर

🔹 कहीं भी जाम की स्थिति नहीं बनने दी गई। यातायात के इनफ्लो एवं एग्जिट को लगातार व्यवस्थित रखा गया।

🔹 निर्धारित पार्किंग स्थलों से शटल बसों एवं टैक्सियों के माध्यम से श्रद्धालुओं को कैंचीधाम पहुंचाया गया तथा दर्शन के बाद सुरक्षित रूप से उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया।

🔹 04:00 बजे से विशेष डायवर्जन प्लान लागू किया गया। अल्मोड़ा एवं गरमपानी की ओर से आने वाले यातायात को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया गया।

🔹 यातायात की स्थिति के अनुसार समय-समय पर टू-लेन संचालन कर वाहनों का सुचारु फ्लो बनाए रखा गया।

यह भी पढ़ें 👉  हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव: कनेक्टिविटी, होम-स्टे और जनकल्याणकारी नीतियों को सराहा

🔹 एग्जिट ट्रैफिक पर विशेष फोकस रखते हुए दर्शन कर लौटने वाले श्रद्धालुओं को लगातार व्यवस्थित रूप से रवाना किया गया।

🔹 SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. स्वयं ग्राउंड पर रहकर ट्रैफिक व्यवस्था की मॉनिटरिंग करते रहे और स्थिति के अनुसार तत्काल आवश्यक निर्णय लिए।

🔹 SP क्राइम/ट्रैफिक, SP सिटी हल्द्वानी, SP संचार नैनीताल, COs, थाना/चौकी प्रभारी, TI, CPU, PAC, होमगार्ड एवं पुलिस बल प्रमुख स्थानों पर तैनात रहा।

यातायात व्यवस्था को लेकर काठगोदाम- हल्द्वानी टैक्सी यूनियन एवं संचालकों के साथ पूर्व बैठक कर डायवर्जन एवं एग्जिट प्लान की जानकारी दी गई तथा निर्धारित पार्किंग एवं ट्रैफिक नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में गूंजा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संदेश: तीन दिवसीय ‘उत्तराखंड आदि रंगोत्सव’ का भव्य आगाज

डायवर्जन, शटल सेवा, टू-लेन संचालन एवं प्रभावी एग्जिट मैनेजमेंट की संयुक्त रणनीति से हजारों श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर बाबा के दर्शन किए और सकुशल अपने गंतव्य तक पहुंचे। व्यवस्थाओं को लेकर आमजन एवं श्रद्धालुओं ने नैनीताल पुलिस की सराहना की।

नैनीताल पुलिस—सुगम दर्शन, सुरक्षित यातायात और सकुशल गंतव्य तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध।

Ad_RCHMCT