राज्य में जल्द होगा कड़ाके की ठंड का आगाज, तैयार हो जाइए

ख़बर शेयर करें -



उत्तराखंड में आने वाले दिनों में और कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। इसके साथ ही शुष्क मौसम का दौर फिलहाल कुछ दिनों तक बना रहेगा। पहाड़ों में पाला तो मैदान के ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह एवं शाम को कोहरा छाया रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश के अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आंगनबाड़ी पदों पर बड़ी नियुक्तियां, सशक्त बनी महिला सेवा


पहाड़ी राज्य में एक बार फिर ठंड बढ़ने जा रही है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से ठंड बढ़ चुकी है। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बीते दिनों हुई बर्फबारी के बाद अब प्रदेशभर में ठंड बढ़ने लगी है। सुबह और शाम लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है।

बदरीनाथ धाम में भी इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रात के समय यहां तापमान शून्य से नीचे पहुंच रहा है। बदरीनाथ धाम के कपाट 19 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विभाग का बड़ा अपडेट: इतने दिन जारी रहेगा बारिश का सिलसिला


देहरादून का अधिकतम तापमान शुक्रवार को सामान्य से चार डिग्री अधिक 26.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 9.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मसृरी का अधिकतम तापमान 19.5 व न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 25.1 व न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश के अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में 18 डिग्री सेल्सियस तक का अंतर आने का अनुमान है। आने वाले सप्ताह में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

Ad_RCHMCT