उत्तराखंड:-यहाँ गहरी खाई में गिरी कार,दो लोग थे सवार,SDRF ने रेस्क्यू कर युवती को निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

जनपद पिथौरागढ़ के बन्दर लीमा में कार दुर्घटना, SDRF ने रेस्क्यू कर युवती को निकाला सुरक्षित।

सोमवार को जनपद नियंत्रण कक्ष पिथौरागढ़ से एसडीआरएफ को सूचित कराया गया कि बंदर लीमा के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है जिसमें एक युवती फंसी हुई है जिसको रेस्क्यू करने के लिए एसडीआरएफ की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम ASI रवि रावत के नेतृत्व में मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा SDRF टीम को बताया गया कि उक्त कार अर्टिगा (UP14CM 0109) में दो लोग सवार थे जो कि धारचूला से पिथौरागढ़ की तरफ आ रहे थे, अचानक नियंत्रण बिगड़ने के कारण कार खाई में गिर गयी। वाहन चालक पहले ही निकलकर बाहर आ गया था जबकि युवती गाड़ी में ही फंसी हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

SDRF टीम द्वारा रोप की सहायता से 80 मीटर गहरी खाई उतरकर कड़ी मशक्कत से लड़की को कार से बाहर निकाला व पूर्ण सुरक्षा के साथ मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

नाम-पता घायल :-
गीता राजपूत, उम्र 28 वर्ष, निवासी दिल्ली।

Ad_RCHMCT